Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत पर जताया दुख, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील की है। आपदा के समय में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह भी किया है।

cm dhami

आपको बता दें कि खटीमा के ग्राम सजना में खेत में काम कर रहे भाई बहन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना के समय भाई-बहन खेत में धान की पौध रोप रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+