Uttarakhand News: सीएम धामी ने सहस्त्रताल ट्रैक हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुख, जानें क्या बोले
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम बिगड़ने से हुए हादसे में 9 ट्रैकर्स की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम बिगड़ने से हुए हादसे में 9 ट्रैकर्स की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन करके 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है एवं अन्य लोगों के बचाव के लिए SDRF, जिला प्रशासन और वायु सेना के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा फँसे हुए ट्रैकर्स के शीघ्र सकुशल बाहर आने की प्रार्थना करता हूँ।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी टिहरी बॉर्डर पर मौजूद 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सहस्त्रताल ट्रैक पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें पहले करीब पांच लोगों की खबर सामने आई। लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब 22 लोग सहस्त्रताल ट्रैक से लौट रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से वे कुफरी टॉप पर फंस गए। इन्होंने 29 मई से ट्रैक करना शुरू किया था और 7 जून तक उनकी वापसी थी। ये सभी कर्नाटक और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम बिगड़ने से हुए हादसे में 9 ट्रैकर्स की मौत पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications