Uttarakhand News: सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यभार ग्रहण करने पर दी बधाई, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय गृहमंत्री अमित शाह आपके ऊर्जावान एवं सशक्त नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर आपने पूर्व में भी देश के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक कठोर निर्णय लिए हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा सदैव आपकी प्राथमिकता में रही है। जो राष्ट्र सेवा के लिए आपकी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करती है।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications