Uttarakhand News: सीएम धामी ने उमा भारती को दी जन्मदिन की बधाई, पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को जन्मदिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications