Uttarakhand News: सीएम धामी ने पुरोला में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार, कहा-'अबकी अबकी बार 400 पार'

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में टिहरी गढ़वाल से लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण को जन-जन है तैयार, अविरल धारा बहे विकास की, फिर चुनेंगे मोदी सरकार। पुरोला में टिहरी गढ़वाल से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता जनार्दन से उत्तराखण्ड में 'विकास, राष्ट्रवाद व सुशासन' हेतु 19 अप्रैल को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'उत्तराखण्ड की जनता को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और वो इन चुनावों में पाँच की पाँचों सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री जी के संकल्प "अबकी बार 400 पार" को साकार करने जा रही है।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। प्रदेश में पांचों सीटों के नामांकन दाखिल हो चुके हैं। उत्तराखंड में सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+