Uttarakhand News: सीएम धामी दिल्ली में एनडीए की संसदीय दल की बैठक में हुए शामिल, विकसित भारत के लिए कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल की बैठक में सम्मिलित हुआ। NDA के सभी सहयोगी दलों ने पूरे उत्साह के साथ आदरणीय नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना। NDA के शीर्ष नेताओं ने अपने अभिभाषण के दौरान जिस प्रकार से मोदी के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया है। वह NDA परिवार की एकता और प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे विश्वास है कि जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में देश अभूतपूर्व रूप से प्रगतिपथ पर आगे बढ़ा है, आगामी 5 वर्षों में भी यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए 'विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करेगा।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सम्मिलित हुए है।












Click it and Unblock the Notifications