Uttarakhand News: सीएम धामी ने श्रावस्ती में युवा सम्मेलन को किया संबोधित, साकेत मिश्रा के लिए मांगे मत
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में युवा सम्मेलन को संबोधित कर युवाशक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि '"युवाशक्ति की यही पुकार, अबकी बार 400 पार !" संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाशक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'इंडी गठबंधन के नेताओं की देश को बांटने की विचारधारा और पाकिस्तान प्रेम से देश की जनता भली भांति परिचित हो चुकी है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पीएम कौशल विकास और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं से लाभान्वित होकर देश के युवा स्वावलम्बन और रोजगार की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व निवेश हुआ है जिसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। जनसभा में उपस्थित युवाओं का उत्साह यह परिलक्षित कर रहा है कि श्रावस्ती से भाजपा प्रचण्ड मतों के साथ विजयश्री प्राप्त करने जा रही है।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में युवा सम्मेलन को संबोधित कर युवाशक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications