Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने पीपीपी मोड के अस्पतालों की ईएफसी की बैठक ली, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Uttarakhand News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले 300 बेड के कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला देहरादून तथा 200 बेड वाले मदर एंड चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल हरिद्वार की ईएफसी की बैठक ली।
उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों, उपचार सुविधाएं तथा मैनपॉवर की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस सुपरस्पेशिलिटी कैंसर अस्पताल का संचालन अगले एक वर्ष में आरंभ हो जाएगा। मुख्य सचिव ने कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications