Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आईजी आईटीबीपी से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया।

chief election officer

इस अवसर पर आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने शत्-प्रतिशत मतदान हेतु सीमा-द्वार देहरादून में मतदाना सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने हेतु अनुरोध किया।

इस अवसर पर आईजी नीलेश भरणे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+