Uttarakhand news विधायक-मंत्री विवाद के बाद भाजपा नेतृत्व नाराज, प्रदेश अध्यक्ष ने किया तलब, जानिए क्यों

Uttarakhand news अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ धरना देने वाले भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल का प्रकरण हाईकमान और सीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को तलब किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक के इस प्रकरण से हाईकमान भी नाराज है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सामने आए इस विवाद से पार्टी को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस को भी बैठे बिठाए मुद्दा मिल चुका है।

Uttarakhand news BJP leadership angry MLA minister controversy, state president summoned, know why

बता दें कि मंगलवार को अचानक पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले विधायक ने मंत्री सुबोध उनियाल के एक आदेश को भी फाड़ दिया। मामला गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में डीएफओ को हटाने का है।

विधायक ने डीएफओ को हटाने की मांग की है। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने डीएफओ पर मनमानी करने, विधायक के फोन न उठाने और मंत्री की शह पर काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक के धरने और वन मंत्री पर लगाए आरोपों के बाद से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।

इतना ही नहीं विधायक ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर जातिगत टिप्पणी का आरोप लगाया है। विधायक और मंत्री के विवाद के बाद से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।

ये मामला सीएम कार्यालय, भाजपा नेतृत्व तक पहुंच गया है। जिसके बाद से विधायक और मंत्री पर इस मामले में शालीनता से पेश आने की हिदायत जारी की गई है। इस बीच विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात हुई है।

हालांकि संगठन इस प्रकरण के बाद नाराजगी जताते हुए विधायक को तलब कर चुका है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक और मंत्री दोनों को फोन कर मामले की जानकारी ली है साथ ही मामले को लेकर शालीनता बरतने की हिदायत दी है। भाजपा विधायक के प्रकरण को लेकर मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद हाईकमान भी इस मामले पर गंभीर हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+