Uttarakhand News: दक्षिणी दिल्ली से रामवीर विधूड़ी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर विधूड़ी ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'दिल्ली की जनता है मोदी के साथ, फिर एक बार सात की सात। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर विधूड़ी के नामांकन के दौरान उपस्थित रहा। निश्चित तौर पर दिल्ली की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास रूपी मुहर लगाते हुए रामवीर जी को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने जा रही है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर विधूड़ी ने नामांकन दाखिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications