Uttarakhand news: मदरसा बोर्ड का बड़ा फैसला, मदरसों में भी होगा श्री राम, शुरू होंगे ये खास अभियान

Uttarakhand news: देशभर में इस समय रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। इसको लेकर मंदिरों में स्वच्छता अभियान और भगवान राम के भजनों, कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर माहौल राममय किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बीच मदरसों में भी स्वच्छता अभियान और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की जीवनी को पढ़ाने और बताने का अभियान चलाया जा रहा है।

Uttarakhand news Big decision of Madrasa Board, Shri Ram in Madrasas also special campaign start

उत्तराखंड के मदरसों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही मदरसों में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की जीवनी पढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने जानकारी देते हुए कहा कि मदरसों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही मदरसों में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के बारे में पढ़ाया जाएगा।

मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम कौन थे, उनके क्या आदर्श थे, राजा के बेटे होने के बाद भी उन्होंने ऐसे आदर्श दिखाए, राजपाठ को छोड़कर जंगलों में चले गए। उनका जीवन पूरे देश के सामने आना चाहिए। उन्होंने बताया कि मदरसों के लोगों को भी हम इससे परिचित करा रहे हैं।

मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम हमारे पूर्वज और अग्रणी हैं। हमारे हिंदू भाइयों के आराध्य हैं। उनके पूजनीय हैं तो हमारे भी बड़े हैं। उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील की कि जितना हमारे हिंदू भाइयों को हर्ष है, हमें भी हर्ष होना चाहिए। इस समय इस बात का परिचय देना चाहिए। ये ही सीख हमें मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम जी से मिलती है।

कहा कि हम मदरसों में स्वच्छता अभियान और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की जीवनी को बताने के इस अभियान को बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मदरसों में वेद और संस्कृत को भी पढ़ाने की बात कर चुके हैं। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+