Uttarakhand news: यहां पूरा पहाड़ ही खिसक कर नीचे उतर गया, बोल्डर गिरते ही मची अफरा तफरी, देखें वीडियो
उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान खिसकने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे के तैया पुल के पास चट्टान गिर गई। जिससे गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, लामबगड़ के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। इसके बाद तुरंत जेसीबी ने मौके पर काम शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनिवार शाम तैया पुल के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान भारी भरकम बोल्डर गिर गए। जिससे पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया। काफी देर तक हाईवे नहीं खुलने पर लोगों ने पैदल रास्ते से आवाजाही शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि यहां पर सड़क कटिंग का काम चल रहा है। इस दौरान पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। जिसके बाद हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। ये घटना जिसने भी देखी सहम गए। इस बीच वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल है। हर कोई एक दूसरे को बचाने के लिए जोर जोर से आवाज देकर बचाने का प्रयास किया है। हालांकि घटना होने से पहले ही आसपास के लोग सभी अपने अपने सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे।
चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस घटना का वीडियो जारी कर बताया कि शनिवार को लगभग 5 बजे शाम तैया पुल से 200 मी पांडुकेश्वर की तरफ चट्टान टूटने के कारण रोड बाधित हो गई है। चट्टान लगभग 100 मीटर की है। कंपनी के कर्मचारी अधिकारी गण व गोविन्दघाट पुलिस मौके पर मौजूद हैं। दोनों तरफ पोकलैंड मशीन लगी हुई है। रविवार तक रोड खुलने की संभावना बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications