Uttarakhand News: उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ने ली टीडीसी के निदेशक मंडल की बैठक, जानिए क्या हुए निर्णय
Uttarakhand News: उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 247वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम को अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं।

अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री का बकाया भुगतान भी समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के परिवहन भाड़ा आदि का बकाया भी समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधीन निगम के लिए अनुपयोगी भूमि को अन्य विभागों को हस्तांतरित किया जा सकता है। इससे होने वाली आय निगम के बकाया भुगतानों को चुकाने एवं निगम की आय के अन्य विकल्पों पर कार्य करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दक्षता और क्षमता में सुधार लाए जाने के प्रयास किए जाए।
इस अवसर पर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं एमडी उत्तराखंड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड उदयराज सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications