Uttarakhand Mausam जश्न के लिए हो जाइए तैयार, नए साल में मिलेगी बारिश व बर्फबारी, ये है मौसम का अपडेट

Uttarakhand Weather Update नए साल का जश्न उत्तराखंड में मनाने की प्लानिंग कर रहे पर्यटकों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बड़ी उम्मीदें लेकर आया है। उत्तराखंड में नए साल पर मौसम बदलने के आसार है। हालांकि 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना जताई गई है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी।

Uttarakhand Mausam weather new year 2024 Get ready celebrate rain snowfall weather update.

नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड में पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है। बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को थर्टी फस्ट व नए साल पर सुहावना मौसम मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। ​वर्तमान में मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। जबकि सुबह शाम ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

इस मौसम में 31 दिसंबर के बाद बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। मैदानी जिलों में वर्तमान में कोहरा मुसीबतें लेकर आया है। जबकि पहाड़ों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हरिद्वार और उधमसिंहनगर मैदानी जिलों में दो दिन घना कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से पांच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+