Uttarakhand lok sabha chunav 2024: 83 लाख से ज्यादा मतदाता,1 लाख 45 हजार पहली बार करेंगे वोट,जानिए खास बातें

लोकसभा चुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है। उत्तराखंड की भी पांच लोकसभा सीटों पर एक साथ 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिसमें 83 लाख 21 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तराखंड में एक लाख 45 हजार 220 युवा मतदाता हैं जो कि पहली बार वोट करेंगे।

Uttarakhand lok sabha election 2024 more 83 lakh voters 1 lakh 45 thousand first time know special

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगे। नाम वापसी 30 मार्च तक होगी। मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 11729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस बार 43 लाख आठ हजार 904 पुरुष, 40 लाख 12 हजार छह महिला, 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा 93357 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें 90763 पुरुष और 2594 महिला मतदाता शामिल हैं। एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च सीमा 95 लाख रुपये है।

उत्तराखंड में एक लाख 45 हजार 220 युवा मतदाता हैं जो कि पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 79796 पुरुष, 65415 महिला और नौ ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 65177 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा 79,965 मतदाता ऐसे हैं, जो दिव्यांग हैं।

इन सभी मतदाताओं को चुनाव आयोग घर से मतदान का विकल्प दे रहा है। इसके लिए उन्हें बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12-डी उपलब्ध कराया जाएगा। जो फार्म को भरेगा, उसी आधार पर चुनाव आयोग घर से मतदान की सुविधा देगा।

प्रदेश में 30 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कम से कम तीन दिन पहले रवाना किया जाएगा। 1155 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां दो दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बाकी 10544 ऐसे हैं, जहां एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। प्रदेश में अभी करीब 1410 अति संवेदनशील बूथ हैं।

महत्वपूर्ण तारीख

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि - 20 मार्च
  • नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि- 27 मार्च
  • नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि - 28 मार्च
  • नाम वापसी की अंतिम तिथ- 30 मार्च, 2024
  • मतदान की तिथि - 19 अप्रैल, 2024
  • मतगणना की तिथि- 04 जून, 2024

उत्तराखंड में मतदाता

  • कुल मतदाता- 83, 21,207 लाख
  • पुरुष मतदाता- 43.08 लाख
  • महिला मतदाता- 40.12 लाख
  • थर्ड जेंडर - 297
  • 85 साल से ऊपर मतदाता - 65177
  • युवा मतदाता- 145202
  • दिव्यांग मतदाता- 79965
  • 11729 पोलिंग स्टेशन
  • 93357 कुल सर्विस मतदाता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+