'फिट उत्तराखंड अभियान' की शुरुआत, धामी सरकार का स्वास्थ्य के प्रति नवाचार
Fit Uttarakhand Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 'फिट उत्तराखंड अभियान' की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित 'ईट राइट इंडिया' अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत लोगों को कम तेल, कम चीनी और कम नमक के सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, जो अभियान को तेजी से लागू करने में मदद करेंगे।

शिक्षण संस्थानों और जेलों में 'ईट राइट' प्रमाणन
उत्तराखंड सरकार इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। वर्तमान में सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को 'ईट राइट कैंपस' के तहत प्रमाणित किया गया है। इसके अलावा, अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और जेल परिसरों को भी इस प्रमाणन के लिए शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन आदि का मौका, जानिए कब तक
सभी विभागों को जारी किए गए निर्देश
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और एक फिट उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार किया जा सके।
'पीएम मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प'
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया है। ईट राइट इंडिया अभियान मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता को संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यह संदेश राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग सही पोषण के प्रति जागरूक हो सके।"
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति का मामला, हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा सर्च कमेटी गठित












Click it and Unblock the Notifications