Uttarakhand: टिहरी चंबा के पास भूस्खलन, कार मलबे में दबी, 4 माह के मासूम समेत एक ही परिवार के तीन जिंदा दफन
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बीच टिहरी जिले में चंबा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है।
उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच टिहरी के चंबा में सोमवार को भूस्लखन होने से पार्किंग में खड़ी एक कार मलबे में दब गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। जिससे चार माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जसपुर कंडीसौड़ निवासी सुमन पार्किंग में कार खड़ी कर बाजार सामान लाने गया था। इस बीच भूस्खलन हो गया और पत्नी, 4 माह का बेटा और बहन जिंदा मलबे में दफन हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर समय लगभग 12.50 बजे चम्बा थाने के समीप टैक्सी स्टैंड के ऊपर भारी भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, फायर, 108, एम्बुलेंस, जेसीबी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लैंड स्लाइड होने से टैक्सी स्टैंड में भारी मलवा को 6 जेसीबी तथा 6 डंपर के माध्यम से हटाया जा रहा है।
Recommended Video
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में स्लाइड वाले क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विद्युत लाइन बंद की गई। राजस्व विभाग द्वारा स्लाइड वाले स्थान के पास घरों को खाली कराया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को घरों से खाली कराए गए लोगों के लिए रहने हेतु अस्थाई व्यवस्था करने, डीएसओ को प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मृतकों का विवरण:-
1. पूनम खंडूरी पत्नी सुमन खंडूरी, 30 वर्ष
2. बच्चा पुत्र सुमन खंडूरी, 04 वर्ष
3. सरस्वती देवी बहन सुमन खंडूरी, 32 वर्ष
उपरोक्त सभी ग्राम - जसपुर, कंडीसौड, टिहरी के निवासी है।
#WATCH Uttarakhand: SDRF carries out rescue work following a landslide in Tehri district
Local people fear that 2 or 3 children may be buried under the debris. Debris is being removed from the spot by JCB. The rescue operation is going on continuously: SDRF pic.twitter.com/coI7i9CAFB
— ANI (@ANI) August 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications