उत्तराखंड: चुनाव से ठीक पहले BJP को बड़ा झटका, हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

देहरादून, 24 दिसंबर। उत्तराखंड सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लंबे विवाद के बाद आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। हरक सिंह के अलावा देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे समय में दोनों नेताओं ने इस्तीफा देकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

Uttarakhand just before elections Harak Singh Rawat resigned from the post of minister

कांग्रेस में करेंगे घर वापसी
सूत्रों के मुताबिक हरक की नाराजगी उस वक्त की है जब प्रदेश सरकार में परिवर्तन हुआ था। वो खुद को पुष्कर सिंह धामी से वरिष्ठ मानते हैं। हालांकि बीजेपी हाईकमान ने उनको मनाने की पूरी कोशिश की। सूत्रों ने आगे कहा कि हरक कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। हालांकि वो वक्त-वक्त पर इस बात से इनकार करते आए हैं। साथ ही उन्होंने इसे विरोधियों का षडयंत्र बताया था। इस बीच उत्तराखंड अपडेट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विजय संकल्प यात्रा को बीच में छोड़कर देहरादून पहुंचेंगे, उन्होंने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: खफा हुए हरीश रावत को प्रियंका गांधी ने मनाया, जानिए कैसे बनीं संकट मोचन

बता दें कि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है कांग्रेसी गोत्र के हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा में बगावत कर दी हैं बता दें कि 2016 में जब हरीश रावत सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों ने बगावत की थी तो उसमें हरक सिंह और उमेश शर्मा काऊ दोनों शामिल थे हरक सिंह और उमेश शर्मा काऊ हमेशा भाजपा में भी एक साथ ही नजर आए और एक दूसरे का साथ देते रहे चुनावी साल में दोनों के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी शुक्रवार को अचानक कैबिनेट बैठक के बीच में ही पार्टी से नाराज होकर हरक सिंह ने अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया और इसके कुछ ही देर बाद रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया ऐसे में साफ है कि दोनों कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+