पंचायत चुनावों के बीच उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर से विस्फोटक पदार्थ बरामद, हिमाचल के रहने वाले तीन युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस ने 03 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। गाड़ी में विस्फोटक सामान बरामद होने से पुलिस सतर्क हो गई। तीनों अभियुक्तों से सामान के बारे में पूछताछ की गई तो पुलिस को किसी तरह का संतुष्ट जबाव नहीं मिल पाया।

Uttarakhand Himachal pradesh border Explosives recovered Panchayat elections three youths arrested

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। इसी क्रम में त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश नंबर की ऑल्टो कार को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0 ग्राम बरामद हुआ।

वाहन सवार व्यक्तियों से विस्फोटक पदार्थ को लेकर जाने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कुछ भी कागज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

वाहन में सवार व्यक्तियों से जब इस विस्फोटक सामग्री के संबंध में जरूरी दस्तावेज मांगे गए, तो वे नहीं दिखा सके। इस पर अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद होने पर थाना त्यूणी में एफआईआर दर्ज की गई है। रिंकू, रोहित और सुनील को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ये तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों से पूछताछ जारी है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पंचायत चुनाव और कांवड़ मेला को देखते हुए सभी स्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी में पांच पेटी विस्फोटक, दो डिब्बे डेटोनेटर, एक लाल रंग के तार का बंडल, एक आसमानी रंग की लाइट और अन्य चीज बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+