चार धाम यात्रा की नहीं होगी लाइव स्ट्रीमिंग, हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे हलफनामा- पुष्कर सिंह धामी

देहरदून, जुलाई 17। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करने का फैसला किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमने सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है, क्योंकि वेदों में भी ऐसा नहीं लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में अब हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जाएगा।

Recommended Video

    Chardham Yatra: नहीं होगी Live Streaming, CM ने दिया वेदों का हवाला | वनइंडिया हिंदी
    Pushkar singh Dhami

    चार धाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में है मामला

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। अभी ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का कहना है कि सरकार चाहती है कि चार धाम यात्रा आयोजित की जाए, क्योंकि चार धाम यात्रा से बहुत लोगों की जीविका जुड़ी हुई है। चार धाम यात्रा का मामला अदालत में है। कोविड प्रोटोकॉल के साथ चार धाम यात्रा की जा सकती है।

    1 जुलाई से शुरू होनी थी चार धाम यात्रा

    बता दें कि 25 जून को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट ने तीन जिलों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली जिले में सीमित संख्या में स्थानीय लोगों को यात्रा कराने का फैसला लिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 1 जुलाई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा था कि चारों धामों में होने वाली पूजा और दर्शन के लिए लाइव टेलिकास्ट किया जाए। हाईकोर्ट के उसी आदेश के जवाब में अब उत्तराखंड सरकार हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+