उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी से चुनाव लड़ने की अटकलें
देहरादून, 08 सितंबर: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से है। यहां उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार (08 सितंबर) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया। इस बात की पुष्टि राज्यपाल के सचिव बी.के. संत ने की है। बता दें, उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य तीन साल पूरे कर चुकी हैं।
Recommended Video

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा के लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही है कि वो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ सकती है। सक्रिय राजनीति में वापसी और यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने यह इस्तीफा दिया है। तो वहीं, बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे से यूपी की सियासत में ओर भी गर्मी आ सकती है, क्योंकि आज ही इन्होंने इस्तीफा दिया है और आज ही बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किए है।
बेबी रानी मौर्य का संक्षिप्त जीवन परिचय
बेबी रानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 में हुआ था। वो साल 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर भी रह चुकी हैं। 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं। साल 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी बनीं। उन्होंने 27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications