उत्तराखंड:खाद्य मंत्री के विभाग की चिट्टी वायरल, धार्मिक अनुष्ठान के आमंत्रण के लिए विभागीय पत्र पर मचा बवाल

उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर विवादों में

देहरादून, 21 जुलाई। उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार मंत्री के विभाग की एक चिट्टी वायरल होने से बवाल हो गया है। मंत्री के उत्तर प्रदेश स्थित बरेली आवास में धार्मिक अनुष्ठान के लिए विभागीय पत्र जारी किया गया है। जिसमें सभी अधिकारियों को आमंत्रण दिया गया है साथ ही अपने सभी अधीनस्थों को भी आमंत्रित करने को कहा गया है। विभागीय पत्र जारी करने के बाद विपक्ष को मुद्दा मिल गया है।

विभागीय पत्र जारी करने पर विवाद

विभागीय पत्र जारी करने पर विवाद

उत्तराखंड की खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य के विभाग का एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी ने भी आपत्ति जताई है। विभागीय पत्र में विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को 04 अगस्त से 09 अगस्त तक विभागीय मंत्री रेखा आर्य के बरेली स्थित निजी आवास में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री के निजी आवास पर धार्मिक अनुष्ठान के लिए सरकारी चिट्टी को निमंत्रण बनाने और इसकी भाषा पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है।

विपक्ष करेगा सीएम दरबार में शिकायत

विपक्ष करेगा सीएम दरबार में शिकायत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि एक निजी कार्यक्रम में विभागीय पत्र कैसे लिखा जा सकता है। मानसून के सीजन में मंत्री सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उत्तराखंड छोड़कर बरेली आने के लिए पत्र लिखवा रही है। करन माहरा ने कहा कि इसमें आमंत्रण कम और कुछ और होने का अंदेशा ज्यादा है। इस पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने इस मामले को सीएम दरबार में ले जाने की बात की है।

वायरल पत्र में क्या

वायरल पत्र में क्या

माननीय खाद्य मंत्री जी के कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 04.08.2022 से दिनांक 09.08.2020 तक श्री बाबा बनखण्डी नाथ एवं आदरणीय परमगुरू श्री हरि गिरी जी महाराज राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्य संरक्षक श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, हरिद्वार की कृपा से बाबा बनखण्डी नाथ मंदिर, जोगी नवादा, बरेली (उ०प्र०) में 108, शिवलिंग किया जा रहा है। मां बगुलामुखी माता एवं नन्दी बाबा की प्राण प्रति प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जा रहा है। मा० मंत्री जी के कार्यालय द्वारा निमंत्रण पत्र इस आशय के साथ उपलब्ध कराये गये है कि समस्त खाद्य विभाग के अधिकारी / कार्मिकों को निमंत्रण पत्र उक्त आयोजन में आमंत्रण हेतु उपलब्ध करा दिये जायें।
अतः उपरोक्त के क्रम में आमंत्रण पत्र संलग्न कर इस आशय के साथ प्रेषित किये जा रहे हैं कि कृपया अपने अधिनस्थ को भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

रेखा आर्य बोली, व्यक्तिगत कार्यक्रम, विपक्ष पर हमलावर

रेखा आर्य बोली, व्यक्तिगत कार्यक्रम, विपक्ष पर हमलावर

इस पूरे प्रकरण पर मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह व्यक्तिगत कार्यक्रम है। जिसे वह अपने खर्च से आयोजित करवा रही हैं। उन्होंने विपक्ष को बेवजह इस मामले को तूल देने का आरोप लगाया है। मंत्री ने इस धार्मिक कार्य में सबको शामिल होने का निमंत्रण दिया है। ऐसे में मंत्री के इस प्रकरण को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राज्य में किसी मंत्री के व्यक्तिगत धार्मिक आयोजन के लिए विभागीय लेटर जारी करने का मामला बताया जा रहा है। रेखा आर्य लगातार अपने विभागीय सचिवों के साथ विवाद को लेकर पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

25 किमी की कांवड़ यात्रा करेंगी मंत्री

25 किमी की कांवड़ यात्रा करेंगी मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 26 जुलाई को कांवड यात्रा पर निकलेंगी। 25 किमी की यह पैदल यात्रा हरिद्वार हर की पैड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए महिला सशक्तीकरण मंत्री होने के नाते, एक महिला होने के नाते और शिव भक्त होने के नाते उन्होंने सावन के पावन माह में कांवड यात्रा पर निकलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद राज्य में बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+