Uttarakhand weather news: ​मौसम ने ली करवट,बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट, जानिए कहां और कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार​ फिर आज मौसम ने करवट ली है। जिससे सुबह से ही आज आसमान में बादलों का डेरा है। निचले क्षेत्रों में घने बादल, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश व कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Uttarakhand dehradun weather news taken turn alert rain snowfall know where how weather will be

बता दें कि बीते चार दिनों से दिन में चटक धूप से मौसम शुष्क बना रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई। लेकिन अब एक बार फिर इस साल में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे ठंड बढ़ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार जिले में बारिश की संभावना है।

साथ ही उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना है। देहरादून, टिहरी,पौड़ी व हरिद्वार जिले में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कुमाऊं में भी मौसम का मिजाल बदला हुआ है। हल्द्वानी समेत तराई के क्षेत्रों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। आसपास के क्षेत्रों में शाम और सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है।

रविवार को दिन में तेज धूप से एक बार फिर दिन में गर्मी का एहसास हुआ लेकिन सुबह शाम तेज हवा, कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में घने बादल, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+