Uttarakhand Weather News: भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी,स्कूलों में छुट्टी, जानिए कहां-कहां
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश से किसी तरह की राहत न मिलने की संभावना जताई है। 23 सितंबर तक ऐसा मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है। देहरादून में देर रात से ही बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे देहरादून और हरिद्वार के लिए भारी बताए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे मे भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून और हरिद्वार मे भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जिसके बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

पौड़ी और टिहरी गढ़वाल मे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलौर, ज्वालापुर, भगवानपुर, डोईवाला, लच्छीवाला, हरबर्टपुर, सुद्धोवाला, सेलाकुई, क्लेमनटाउन, सहसपुर तथा इनके आस पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा / बिजली के साथ तूफान / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना है।
- टिहरी गढ़वाल के के अलग-अलग स्थानों पर भोगपुर, घनसाली, शिवपुरी, देवप्रयाग, ऋषिकेश, चंबा, मसूरी, धनोल्टी तथा इनके आस पास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा/बिजली के साथ तूफान/तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।
- उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश चंबा नरेंद्रनगर मोटर मार्ग स्थान बगड़धार के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध है। मसूरी सुवाखोली, मोरीयाना,मोटर मार्ग स्थान मोरीयाना के मध्य मार्ग अवरूद्ध है। जिसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- उत्तराखंड में देहरादून समेत कई पर्वतीय इलाकों में बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश के आसार हैं।
- आने वाले दिनों की बात करें तो 23 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं।
- मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून में तेज दौर की अधिक बारिश हो रही है।
- प्रदेशभर में देर रात से हो रही लगातार बारिश से कई मार्ग अब भी बंद हैं। जनजीवन प्रभावित हो गया है।
- देहरादून में मसूरी बेंड-केम्पटी मार्ग जीवन आश्रम के पास मलबा आने से रोड पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
- फकोट के आगे भिनू और बगड़धार के पास भी यातायात बंद हैं।
- ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग देवप्रयाग के पास बाधित हो रहा है।
- गुजराडा-रानी पोखरी और सत्यो-कुमालडा मार्ग अब भी पूरी तरह बंद है। प्रशासन का दावा आज दिन में सभी बंद मार्ग खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications