Uttarakhand weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather उत्तराखंड में बारिश का क्रम अब भी जारी है। देहरादून समेत प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो 11 सितंबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। देहरादून में सुबह से मौसम साफ है, हालांकि आंशिक रुप से बादल छाए हुए हैं।

Uttarakhand dehradun weather mousham news alert heavy rain Dehradun bageshwar nainital know how

उत्तराखंड में इस बार मानसून सीजन में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिससे पूरे प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश का क्रम अभी भी जारी है। जो कि आने वाले दिनों में जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। देहरादून , बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय चमकने व तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों के कई क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बीते दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। उत्तरकाशी समेत प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में सड़क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार ने आज से केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा को बहाल कर दिया है। गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा अब भी बंद है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा उत्तरकाशी ​जिले में होती है। यहां सबसे ज्यादा सड़क मार्ग बाधित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+