Uttarakhand weather: भारी बारिश और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां, कब तक रहेगा बारिश का दौर

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में आज (शुक्रवार) को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बारिश और चार जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

26 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही हाल रहेगा। बीते बुधवार को हुई बारिश ने पहाड़ी जिलों में जमकर कहर बरपाया जिसके बाद गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। काफी दिनों में प्रदेशभर में ऐसा मौसम नजर आया।

Uttarakhand dehradun weather Heavy rain yellow alert issued know where for how long rain will last

मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक प्रदेश के पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के साथ ही अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में भी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बदले पैटर्न की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा है तो मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि आज की मौसम की बात करें तो शुक्रवार को सुबह से ही गर्मी का तेज असर दिखने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 26 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही हाल रहेगा। उत्तराखंड में अगले 6 दिनों यानी 23 मई से 28 मई तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया बिजली गरजने के साथ तूफान आने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने चार धाम यात्रा को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+