पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में इस तरह बारिश ने मचाया गदर

भारी बारिश से देहरादून से लेकर पहाड़ों में भारी नुकसान की खबरें

देहरादून, 11 अगस्त। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दी है। लेकिन भारी बारिश से देहरादून से लेकर पहाड़ों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। यमुनाघाटी में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का असर यमुना नदी के किनारों पर दिखाई दे रहा है।देहरादून-उत्तरकाशी और हिमाचल को जोड़ने वाले त्यूणी-पुरोला हाईवे, चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे, जेपीआरआर हाईवे और अन्य कई मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस वजह से से यातायात सेवा बाधित है। देहरादून और उत्तरकाशी में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

uttarakhand dehradun uttarakashi weather alert haeavy rains Rain wreaks havoc from mountain to field

उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में भारी नुकसान

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर भारी बारिश से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। मूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। यमुनाघाटी में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं। जिससे पुरोला कुमोला रोड पर स्तिथ पीएनबी एटीएम सहित 10 दुकानें बह गई है। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया है। वहीं नगर पंचायत नौगांव में चौकी के पास में बहने वाले देवलसारी खड्ड से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस सहित कई घरों में मलबा घुस गया है। लोगों ने पूरी रात भय के साए में काटी है। किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है। गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन के कारण नेताला और पकोड़ा नाला में मलबा आने से बंद है। यमुनोत्री हाईवे खरादी क्षेत्र में खोलने के प्रयास शुरू किए गए, वहीं मसूरी में पांच घंटे से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते मसूरी.-देहरादून मार्ग मलबा आने से बाधित हो गया है।

सहसपुर इलाके में भारी बारिश के चलते अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया

देहरादून के सहसपुर इलाके में रात से शुरू हुई भारी बारिश के चलते ग्राम सभा छरबा के शीतला नदी किनारे बसे गोरखाबस्ती में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसका पानी गोरखा बस्ती में निवास व्यक्तियों के मकानों में घुसने लगा है अधिकतर मकान कच्चे होने के कारण वहां पर निवासरत व्यक्तियों को जान का खतरा और उन मकानों में 20 से 25 लोग और उनके बच्चों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन की मदद से लगभग डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन करके गोरखा बस्ती में कच्चे घरों में अत्यधिक पानी की वजह से फंसे हुए बच्चो,महिलाओ एवं पुरुषों को पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। भारी बारिश का असर यमुना नदी के किनारों पर स्थित अंबाड़ी, नवाबगढ़ डाकपत्थर भीमावला ढकरानी ढालीपुर कुंजा व कुल्हाल में दिखाई दे रहा है।देहरादून-उत्तरकाशी और हिमाचल को जोड़ने वाले त्यूणी-पुरोला हाईवे, चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे, जेपीआरआर हाईवे और अन्य कई मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस वजह से से यातायात सेवा बाधित है। देहरादून और उत्तरकाशी में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+