UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, RIMS कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक: RIMS कंपनी लखनऊ का मालिक गिरफ्तार
देहरादून, 27 अगस्त। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि इस प्रकरण की 25वीं गिरफ्तारी है। इसके अलावा बाराबंकी उत्तर प्रदेश से कंपनी के एक अन्य कर्मचारी प्रदीप पाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जो कि पेपर लीक प्रकरण में 26वीं गिरफ्तारी है।

सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर चुराकर लाखों रूपए में बेचने वाला कर्मचारी भी पकड़ा
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान को पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जांच के आदेश पर सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था। एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है। इस प्रकरण में आरोपी प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है। आरोपी आरआईएमएस कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी ने पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखो रुपए में बेचा था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए है उनको चिन्हित कर लिया गया हैएअपने बयान खुद आकर दर्ज कराने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications