Uttarakhand news: भ्रष्ट्राचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, 3 साल में 9424 शिकायतें, 116 को पहुंचाया जेल
Uttarakhand news उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण हेल्पलाइन 1064 के तहत कार्रवाई का लेखा जोखा सामने रखा। विजिलेंस डायरेक्टर वी मुरुगेशन ने बताया कि इन 3 सालों में भ्रष्टाचार निवारण हेल्पलाइन के माध्यम से मिली शिकायतों पर 71 फीसदी सक्सेस रेट के साथ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से सितंबर 2025 तक टोल फ्री नंबर 1064 पर कुल 9,424 शिकायतें मिली. इन शिकायत में से नॉन विजिलेंस एंगल की 8,005 शिकायत थी तो वहीं विजिलेंस एंगल की 1,421 से शिकायत शामिल थी। नॉन विजिलेंस एंगल की शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।

विजिलेंस एंगल की 1,421 शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। जिसमें 62 शिकायतों में ट्रैप के तहत और अन्य सभी शिकायतों में जांच की कार्रवाई शुरू की गई है। इस साल 2025 में टोल फ्री नंबर 1064 के माध्यम से मिली 331 शिकायत में अग्रिम कार्रवाई करते हुए 12 ट्रैप के मामलों के रूप में दिए गए हैं।
साल 2023 से लेकर अब तक विजिलेंस के पास एंटी करप्शन हेल्पलाइन 1064 के तहत आई शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली है।
इसके अलावा हाउसिंग परिषद, खाद्य आपूर्ति विभाग, लघु सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, वित्त विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, विभाग वित्त विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है।
माह अप्रैल 2022 से सितम्बर 2025 तक विजिलेंस की कार्रवाई
- टोल फ्री न0 1064 पर 9424 शिकायते प्राप्त
- विजिलेंस की 1421 शिकायतें
- 8005 नान विजिलेन्स एंगल की शिकायतें नान
- 1421 शिकायतों मे 62 में ट्रैप व अन्य में जांच की कार्रवाई की गई
- वर्ष 2025 में 1064 के माध्यम से प्राप्त 331 शिकायतों में 12 ट्रैप किए
- कुल 79 ट्रैप की कार्यवाही करते हुए 92 (13 राजपत्रित अधिकारी एवं 79 अराजपत्रित ) कर्मचारियो को गिरप्तार कर जेल भेजा गया
- ट्रैप के अतरिक्त डीए एवं अनियमित्ता सम्बन्धी प्रकरणो में कुल 24 (7 राजपत्रित एवं 17 अराजपत्रित) कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
- कुल 28 खुली जाँच, 18 अन्वेषण एवं 76 ट्रैप के प्रकरणो का निस्तारण किया गया ।
- 28 प्रकरणो में अभियुक्तो को दण्डित कराया
- सबसे अधिक ट्रैप से सम्बन्धित शिकायत राजस्व विभाग की प्राप्त हुई है जिसमे 29 प्रकरणो में सफलता पूर्वक ट्रैप की कार्यवाही की गयी है । (गिरफ्तार राजस्व कर्मी 32 )
- गढवाल मण्डल में जनपद हरिद्वार में 21 एवं जनपद देहरादून में 10 इसी प्रकार कुमाऊँ मण्डल में सबसे अधिक कार्यवाही जनपद उधमसिंह नगर में 22 एवं जनपद नैनीताल में 11 ट्रैप की कार्यवाही की गयी
- अब तक 13 शिकायतकर्ताओं (08 देहरादून 5 सैक्टर हल्द्वानी) को ट्रैप से सम्बन्धित कुल धनराशि रू. 2,35,500/- वापस की गयी है ।
- टोल फ्री नम्बर (1064), ई-मेल ([email protected]), व वेबसाईट( Vigilance.uk.gov.in) ,Whatsapp No 9456592300












Click it and Unblock the Notifications