Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में कोल्‍ड डे अलर्ट, बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा, कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। पहाड़ों में जमकर हिमपात हो रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है। इसके साथ ही चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत दिवस का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम में बदलाव बना रहेगा। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि व कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।

Uttarakhand dehradun mussorie weather news Cold day alert chill due to rain and snowfall how long

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में देर शाम से बारिश का क्रम जारी है। चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। औली, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, चोपता, दयारा, लोखंडी, सुक्की टाप, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को प्रदेशभर में घने बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व वर्षा हो सकती है। बर्फबारी और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बागेश्वर में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी है, कपकोट के कर्मी विनायक समेत ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। कपकोट तहसील के धाकुड़ी, कर्मी विनायक, खाती, जातोली, बधियाकोट, गोगिना, कीमू सहित बेलूनी बुग्याल, कौतेला बुग्याल में हल्की बर्फबारी के समाचार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज बागेश्वर जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय अशासकीय निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है।

बारिश और बर्फबारी से जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया था जो सही साबित हुआ। बर्फबारी, बारिश के चलते चमोली जिले में शनिवार को 12वीं तक के स्‍कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+