देहरादून में जाम के झाम से छुटकारा पाने के लिए डीजीपी अशोक कुमार की अनोखी पहल, ये उठाए कदम

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीजीपी ने संवाद किया

देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जाम सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए पुलिस लगातार पहल करती आ रही है। अब जाम के झाम से छुटकारा पाने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने एक नई पहल की है। डीजीपी ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सामुदायिक संवाद किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने 200 से ज्यादा लोगों से संवाद किया

डीजीपी अशोक कुमार ने 200 से ज्यादा लोगों से संवाद किया

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने 200 से ज्यादा लोगों से संवाद किया। जिस पर लोगों की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव रखे। डीजीपी ने सभी के सुझावों पर अमल करने के लिए दून कप्तान और एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए।

मोहल्ला ट्रैफिक कमेटियों का गठन

मोहल्ला ट्रैफिक कमेटियों का गठन

कार्यक्रम में फैसला किया गया कि दून के प्रत्येक मोहल्ले के लिए मोहल्ला ट्रैफिक कमेटियों का गठन किया जायेगा। इसके तहत संबंधित मोहल्ला में ट्रैफिक संबंधी मामलों पर उस मोहल्ले के लोगों की एक कमेटी बनाएंगे। उनके साथ जिले की यातायात पुलिस समय.समय पर बैठकें करेगी और मोहल्ले की यातायात समस्याओं का सम्बन्धित स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय स्थापित कर निराकरण करेगी।

स्कूल वैन को स्कूल कॉम्पलैक्स में ही पार्क किया जाए

स्कूल वैन को स्कूल कॉम्पलैक्स में ही पार्क किया जाए

यह भी फैसला किया गया कि स्कूल वैन को किसी भी हालत में रोड पर पार्क नहीं होंगी। स्कूल वैन को स्कूल कॉम्पलैक्स में ही पार्क किया जाएगा। डीजीपी ने यह भी निर्देश जारी किये गये है की जो भी इस व्यवस्था का पालन नहीं करेगाए उन पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा यह भी फैसला किया गया कि जिस स्कूल द्वारा स्कूल खुलते और बंद होते समय ट्रैफिक का मैनेजमेंट सही तहर से किया जा रहा है, उन्हें रोल मॉडल बनाकर अन्य स्कूलों में भी उनकी व्यवस्था को लागू की जाएगी।

स्टूडेंट्स बनेगे वॉलेंटियर, ट्रैफिक कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण

स्टूडेंट्स बनेगे वॉलेंटियर, ट्रैफिक कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण

स्कूलों में पूर्व में जूनियर ट्रैफिक फोर्स में चयनित स्टूडेंट्स को ट्रैफिक वालेंटियर में शामिल किया जायेगा। स्कूल कालेज में एनसीसी और एनएसएस के स्टूडेंट्स को भी इसमें शामिल किया जायेगा। ट्रैफिक कर्मियों को एसडीआरएफ की तरह बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

नजदीकी अस्पताल भिजवाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण

नजदीकी अस्पताल भिजवाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण

यातायात कर्मियों को SDRF की भांति Basic Life Support का प्रशिक्षण कराया जायेगा । बेसिक लाईफ सपोर्ट के अन्तर्गत कर्मियों को सड़क दुर्घटना में घायलों को First Aid देकर नजदीकी अस्पताल भिजवाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

देहरादून में ट्रैफिक समस्या, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती

देहरादून में ट्रैफिक समस्या, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती

राजधानी बनने के बाद से देहरादून में ट्रैफिक समस्या लगातार बढ़ रही है। जो कि पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पुलिस दून की सड़कों पर लगातार नए प्रयोग करती रहती है। लेकिन अब तक किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी। अब डीजीपी अशोक कुमार ने संवाद के जरिए इस पर काम करने की पहल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+