Viral video:उत्तराखंड में 'चल चल रे धामी' की धूम, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा चल चल रे धामी गीत

देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार और कड़े फैसलों पर तैयार किए गए गीत चल चल रे धामी को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत को सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है।

uttarakhand dehradun cm pushkar singh dhami Viral video Chal Chal Re Dhami song viral social media

सियासत में स्थानीय बोली में गाए जाने वाले गीत चर्चा का विषय

उत्तराखंड की सियासत में स्थानीय बोली में गाए जाने वाले गीत हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। ऐसा ही एक गीत इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस गीत को उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लोकगायक डॉ अजय ढोंढियाल ने लिखा और गाया है। जिन्होंने कुमांउनी बोली में इस गीत को गाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में अब तक लिए गए फैसले और उनके काम करने तरीके को स्वरों में बांधा है। जिसको सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।

चल चल रे धामी गीत के सोशल मीडिया में वायरल

उत्तराखंड में 22 साल के इतिहास में राजनीति और राजनेताओं पर कई स्थानीय बोली में गाने लिखे और गाए गए हैं। जिनमें से कई गीत सत्ता केन्द्रित रहे हैं। ऐसे में चल चल रे धामी गीत के सोशल मीडिया में वायरल होने से सियासी गलियारों में इसके काफी चर्चे हैं। इस गीत में दिए गए संदेश को सीएम धामी के धाकड़ फैसलों से जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों में जिस तरह से यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा में बैकडोर भर्ती का मामला सामने आया है, उसमें सीएम के सख्त रूख और अब तक उठाए कदम को सोशल मीडिया में तारीफ हो रही है। इस गीत के जरिए ये संदेश देने की भी कोशिश की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+