Uttarakhand Weather today: आसमान से बरस रही आफत, दो दिन से भारी बारिश का दौर, कहां क्या है हाल
Uttarakhand Weather today: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर आज भी जारी है। जिससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहाड़ों में जगह जगह लैंडस्लाइड से मार्ग बाधित हैं। मैदान में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।
प्रदेश के 7 जिलों में आज भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में रविवार दोपहर बाद से बारिश का क्रम जारी है। सोमवार को दिन भर रूक रूक कर बारिश होती रही। आज मंगलवार को भी दूसरे दिन भी सुबह से कई जगहों पर बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने कल देहरादून समेत नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जनपद में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में महरगांव और स्यानाचट्टी के पास 25 मीटर भूधसाव हुआ है। उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी डबरानी के पास मलबा और पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से बंद है। बद्रीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर बाधित हो रहा है। जिसे प्रशासन मौके पर पहुंचकर खुलवाने में जुटा है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य में हो रही वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया तथा सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के अनेक जनपदों में अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, इसलिए अलर्ट रहना आवश्यक है।
मौमस विभाग द्वारा टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट तथा हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों को पत्र जारी किया गया है।
विनोद कुमार सुमन ने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों व आपदा से जुड़ी क्विक रिस्पांस टीमों 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने क्विक रिस्पांस टीमों को जलभराव की स्थिति में तत्काल मौके पर भेजने और त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications