Uttarakhand: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी, बुजुर्गों तक पहुंचाई मोदी की राम-राम
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं,लेकिन उन्होंने अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल सुबह की सैर करना नहीं छोड़ा है। शुक्रवार सुबह अपने खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वाक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की और उनका हाल चाल पूछा। सीएम धामी इस दौरान बड़े बुजुर्गों से पीएम मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर राम-राम करते दिखाई दिए। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।

ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत अनुरोध किया था कि वह घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी जी का प्रणाम और राम-राम कहें। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि *बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है।* साथ ही नवरात्र का पर्व चल रहा है, उत्तराखंड में देवी-देवताओं की महिमा होती है। अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवा कर मेरी तरफ से प्रणाम करना है।
ऋषिकेश की जनसभा के समापन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी सीधे खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार सुबह खटीमा में सैर के दौरान सीएम धामी राह चलते कई लोगों से मिले। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपको प्रणाम और राम-राम कहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी के उत्तराखण्ड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर भी लोगों से चर्चा की। जनता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम को सहर्ष से स्वीकार कर मुख्यमंत्री धामी को आशीष दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो काम अपने कार्यकर्ताओं को सौंपा था।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: ऋषिकेश में पीएम मोदी की विशाल आमसभा, कांग्रेस को बताया विकास और विरासत विरोधी












Click it and Unblock the Notifications