Uttarakhand: सीएम धामी ने डीडीहाट में अजय टम्टा के पक्ष में किया प्रचार, समर्थकों के साथ की पदयात्रा
Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में हिस्सा किया। इस सभा से पहले मुख्यमंत्री धामी ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मुझे उत्तराखंड के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। यह आप सभी और पीएम नरेंद्र मोदी समेत शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से मिली है। धामी ने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से अधिक से अधिक विकास के कार्य कर रहे हैं। हमने इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए हैं। आज तक जो काम उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें भाजपा की सरकार कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज समाज के प्रत्येक वर्ग को उत्थान की गारंटी मिल रही है। निश्चित तौर पर आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता राज्य में हो रहे विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने हेतु भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने जा रही है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ के डीडीहाट से क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। धामी ने जनता का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े अंतर् से भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनाएं। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की 5 की पाँच सीटों पर बीजेपी का परचम लहराएगा। धामी कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के नवीन आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications