DIWALI 2022 CM dhami का एक और मास्टर स्ट्रोक, दलीय सीमा से ऊपर उठकर सभी विधायकों को दिया दिवाली का ये तोहफा

विधायकी कार्यों के लिए 2 IAS अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

DIWALI 2022 CM dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दलीय सीमा से उपर उठकर एक कदम और बढ़ाया है। जो कि सीएम का प्रदेश के सभी 70 विधायकों के लिए धनतेरस और दीपावली का त्यौहार माना जा रहा है। धामी ने सभी 70 विधायकों को सचिवालय स्तर पर उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के निस्तारण में सहयोगके लिए दो आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित नियुक्त करने के लिए धनतेरस दीपावली के उपहार स्वरूप विशेष पत्र भेजा है।

uttarakhand CM pushkar Dhami master stroke Diwali gift MLA 2 IAS officers appointed nodal officers legislative work

बार-बार देहरादून भी विधायकों को आना पड़ता है

बता दें कि सीएम ने प्रदेश के विकास के लिए 2025 रजत जयंती को लेकर सभी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र से 10 योजनाओं की सूची मांगी है। विधायकों को अपने क्षेत्र में निरन्तर क्षेत्र भ्रमण करने की आवश्यकता होती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संज्ञान में आने वाली जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित योजनाओं के प्रस्तावों पर सचिवालय स्तर पर सम्बन्धित विभागों से चर्चा, विमर्श आदि के लिए बार-बार देहरादून भी विधायकों को आना पड़ता है। बार-बार देहरादून आने से जहां एक ओर विधायकगणों का जनसम्पर्क एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य प्रभावित होता है, वहीं दूसरी ओर राजकीय समय व संसाधनों का भी व्यय होता है।

कुमाऊं मण्डल के लिए नवनीत पाण्डे, गढ़वाल मण्डल के लिए ललित मोहन रयाल

मुख्यमंत्री धामी द्वारा विधायकगणों की इस समस्या का समाधान करने के प्रयास में विधायकगणों के द्वारा समय-समय पर उठाये गये विषय या विकास योजनाओं की प्राशासनिक, वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में सहयोग एवं समन्वय के लिए अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। कुमाऊं मण्डल के विधायकों के सहयोग के लिए नवनीत पाण्डे व गढ़वाल मण्डल के विधायकों के सहयोग के लिए ललित मोहन रयाल अपर सचिव मा० मुख्यमंत्री को उक्त दायित्व सौंपा गया है। दोनों ही नोडल अधिकारियों का दायित्व होगा कि अपने.अपने मण्डल से सम्बन्धित विधायकगण से प्राप्त प्रस्तावों के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए विधायकगण को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे ।

10-10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित
मुख्यमंत्री धामी द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व ही समस्त विधायकों से दलीय सीमा से ऊपर उठकर राज्य के विकास के लिए 10-10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है और अब पुनः समस्त विधायकों को सचिवालय स्तर पर प्राप्त प्रस्तावों के तत्परता से यथोचित निस्तारण में सहयोग के लिए दो आई०ए०एस० अधिकारियों को इस प्रकार की जिम्मेदारी दिया जाना उत्तराखण्ड के विकास में सबको साथ लेकर चलने का एक और अभिनव प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+