उत्तराखंड: CM ने महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग को दिए ये निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की एक समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र की जो योजनाएं प्रदेश में चल रही हैं, उनका लाभ लाभार्थियों को समय पर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन अभी तैयार नहीं हुए हैं, उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पीने के पानी और बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया जाए।

सीएम ने निर्देश दिए कि योजनाओं का जनता को समय पर लाभ मिल सके, इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की भी नियमित मॉनीटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार के जरिए आइसीडीएस के अंतर्गत दिए जाने वाले बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि टेक होम राशन का वितरण समय पर हो।
सीएम ने कहा कि महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या को नियंत्रित करने के लिए क्या प्रयास हो सकते हैं, इसके लिए योजना बनाई जाए। यह सुनिश्चित हो कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण और बाल विकास से संबधित जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ लाभिार्थियों को उनके आवेदन के बाद शीघ्र मिल जाए। विभिन्न योजनाओं के लिए बजट शीघ्र आंवटित किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications