Asian games में कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने पर उत्तराखंड सीएम धामी ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इस बार पिछले सारे रिकार्ड ब्रेक करते हुए इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतकर भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारत ने एशियन गेम्स में ये शतक गोल्ड मेडल के साथ पूरा किया।
इंडियन एथलीटों ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को गौरान्वित किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनेता खुश होकर बधाई दे रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

क्रिकेट में गोल्ड मिलने पर सीएम धामी ने टीम को बधाई देते हुए लिखा
एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई। आप सभी की इस उपलब्धि ने प्रत्येक देशवासी का गौरव बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार स्वर्णिम पथ पर अग्रसर रहेंगे, उज्ज्वल भविष्य हेतु सह्रदय शुभकामनाएं!
बैंडमिंटन मेन्स डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने पर शेट्टी चिराग और स्वास्तिक स्वराज को बधाई देते हुए सीए धामी ने लिखा
ऐतिहासिक क्षण! एशियन गेम्स में बैडमिंटन के मेंस डबल्स के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर चिराग
और स्वास्तिक को हार्दिक बधाई। आप दोनों की जोड़ी ने समस्त देश को गौरवान्वित किया है। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
कबड्डी में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मिलने के लिए बधाई देते हुए उत्तराखंड सीएम महेंद्र सिंह धामी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा
एशियन गेम्स में पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक विजय से भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उज्ज्वल भविष्य हेतु बहुत-बहुत शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications