Char Dham Yatra चारधाम यात्रा ने बनाए नए रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार, इन घटनाओं ने बनाई सुर्खियां
चारधाम में अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस बार नया रिकॉर्ड बना लिया है। चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है। जो कि एक नया रिकॉर्ड है। कोरोनाकाल से पहले वर्ष 2019 में 34.5 लाख श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री,यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। जिससे तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 2019 में चारों धाम में 3477957 श्रद्धालु, 2020 में 330039 और 2021 में 529382 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। बता दें कि चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने की तारीख अब नजदीक आ चुकी है। ऐसे में यात्रा अब कुछ दिन ही शेष बची है।

बद्रीनाथ धाम की यात्रा अब भी एक माह शेष
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान हो गया है। गंगोत्री के कपाट 26 अक्टूबर, यमुनोत्री के कपाट 27 अक्तूबर को भैया दूज पर, केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर, बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस तरह से बद्रीनाथ धाम की यात्रा अब भी एक माह शेष है। हालांकि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट के लिए अब 15 दिन का ही समय बचा है।गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 3 मई, केदारनाथ के 6 मई और बद्रीनाथ के 8 मई को खोले गए थे।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 2968404
मंगलवार शाम तक चारधाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 4049150, चालीस लाख उनपचास हजार एक सौ पचास है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मंगलवार शाम तक पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 2968404, उनतीस लाख अड़सठ हजार चार सौ चार है। इसी प्रकार गंगोत्री यमुनोत्री पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 1080746, दस लाख अस्सी हज़ार सात सौ छयालीस है।
कई ऐसे प्रकरण आए जब यात्रा को लेकर खबरें सुर्खियों में रही
एक तरफ चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी तरफ जिस तरह की भीड़ यात्रा काल में रही उससे कई बार अव्यस्थाओं को लेकर भी यात्रा चर्चा में रही। कई ऐसे प्रकरण आए जब यात्रा को लेकर खबरें सुर्खियों में रही। केदारनाथ हेली सर्विस के नाम पर कई तरह के फर्जीवाड़े, केदारनाथ में कुत्ता ले जाने और दर्शन कराने पर भी सोशल मीडिया में जमकर विवाद भी हुआ। गर्भ गृह के दर्शन की अनुमति मिलने के बाद वीडियो वायरल होने से भी मंदिर समिति को कदम उठाना पड़ा। मंदिर परिसर में दरार की खबर वायरल केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार आने की खबर भी जमकर वायरल हुई। हालांकि मंदिर समिति ने इसका खंडन किया औ एएसआई से इसकी मरम्मत कराने की बात की। हादसे की बात करें सबसे बड़ा हादसा यमुनोत्री हाईवे पर हुआ जब मध्य प्रदेश के 26 लोगों की एक बस हादसे में जान चली गई। इसके साथ ही केदारनाथ में एक कंडी से गिरकर 5 साल की बच्चे की मौत हो गई। जो कि अब तक का पहला ऐसा हादसा माना गया है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जानवरों की मौत ने भी सरकार के लिए कई तरह की चुनौती खड़ी की है। इस बीच केदारनाथ में सोने की परत चढ़ाने का भी पुरजोर विरोध काफी चर्चा में रहा। अब पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे ज्यादा श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications