Uttarakhand By Election Results: मंगलौर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बसपा से छिनकर काजी ने दर्ज की जीत

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। ये सीट बसपा के पास थी। बसपा के सरवत करीम अंसारी इस सीट से विधायक रहे।

लेकिन उनके निधन के बाद सीट पर उपचुनाव हुए और मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन ने 422 वोटों से जीत दर्ज की है। काजी को 31727 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के करतार सिंह भड़ाना रहे, जिन्हें 31 हजार वोट पड़े।

Uttarakhand By Election Results 2024 Manglaur kaun jeeta Counting News in Hindi

बसपा को मात्र 19 हजार 500 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा है। मंगलौर सीट पर अंतिम राउंड तक मुकाबला रोमांचक रहा। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बसपा से काफी आगे निकलती गई। लेकिन अंतिम राउंड से पहले बड़ा उलटफेर हो गया और कांग्रेस, भाजपा में अंतर काफी कम हो गया। लेकिन काजी ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर दी। मंगलौर सीट पर बसपा का दबदबा रहा है।

अब तक हुए पांच विधानसभा चुनाव में इस सीट पर चार बार बसपा ने जीत हासिल की, जबकि एक बार कांग्रेस को जीत मिली। इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बसपा के टिकट पर 2002 व 2007 का चुनाव जीता था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद काजी ने 2012 विस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी से लगभग 700 मतों के अंतर से हार गए।

2017 के चुनाव में काजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे बसपा छोड़ लोकसभा चुनाव में भाजपा में आए। मंगलौर सीट से बसपा ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है। ऐसे में चुनाव ​ त्रिकोणीय हो सकता है।

मंगलौर विधानसभा में मतदान 68.25% रहा।उत्तराखंड विधानसभा में अब 70 सीटों में से कांग्रेस के 20 विधायक हो गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा में अब 69 सीटों में से कांग्रेस के 20 विधायक हो गए हैं। जबकि भाजपा के पास 46 विधायक रह गए हैं। केदारनाथ सीट भी रिक्त हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+