Uttarakhand Board Result: पिता उसी स्कूल में शिक्षक, जिस स्कूल से पढ़कर अनुष्का बनीं 12वीं की टॉपर
Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.6% अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात ये है कि बेटी अनुष्का ने जिस स्कूल से पढ़ाई कर टॉप किया हैं, पिता रामेंद्र राणा वहीं बड़ासी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर हैं।
जबकि उनकी माता ग्रहणी हैं और भाई आईआईटी रूड़की से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। अनुष्का के भाई ने आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई की। लेकिन अनुष्का ने भी पहले आईसीएसई और उसके बाद उत्तराखंड बोर्ड अपने पिता के स्कूल में दाखिला लिया। जहां उन्हें काफी सपोर्ट मिला।

पिता के साथ ही रोज 25 से 30 किमी स्कूल आना जाना और पढ़ाई करने में ही उनका पूरा समय निकल जाता। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा को टॉप करने वाली अनुष्का राणा राजधानी देहरादून की सरकारी स्कूल बडासी की छात्रा हैं,मूल रूप से अनुष्का राणा टिहरी जिले के चन्द्रबदनी जामनीखाल के पास भल्डियाना गांव की है अनुष्का ने बताया कि वह हर दिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी।
एग्जाम में भी अनुष्का ने इतने ही घंटे पढ़ाई की और किसी तरह का प्रेशर नहीं लिया। अनुष्का का कहना है कि एग्जाम या पढ़ाई के दौरान बीच में ब्रेक लेना जरूरी हैै। उससे किसी तरह का तनाव नहीं होता है। अनुष्का ने केमेस्ट्री और साइंस में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। अब वह नीट की तैयारी करते हुए डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह ओर अधिक मेहनत करेंगी।
अनुष्का ने सभी छात्रों को संदेश दिया कि कोई भी टॉपर बन सकता है बस लगन और मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। अनुष्का ने बताया कि आज सुबह से ही वह परिणाम को लेकर उत्सुक थी, हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें टॉपर होने की उम्मीद नहीं थी। वह सामान्य तरीके से ही रिजल्ट चेक कर रही थी।
जब काफी देर तक रिजल्ट नहीं मिला तो प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उन्हें फोन कर बधाई दी और प्रदेश में टॉप करने की जानकारी दी। अनुष्का ने बताया कि उनकी सफलता के लिए परिवार और गुरूजनों का विशेष आभार है। लेकिन बड़े भाई को वह अपनी सफलता का श्रेय दे रही हैं।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी की अनुष्का राणा ने 98.6% अंक लेकर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा ने कहा कि अनुष्का बहुत होनहार और लगनशील हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications