उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 8 मुन्ना भाई पकड़े, एडमिट कार्ड में लगी थी फर्जी फोटो, 4 लड़कियां भी शामिल

Uttarakhand board exam उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में भी 8 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। जो कि
फर्जी फोटो वाले एडमिट कार्ड से परीक्षा दे रहे थे। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में ये फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर महदूद में प्रवेश पत्र पर लगी फोटो बदलकर फर्जी छात्र हिंदी विषय की परीक्षा में बैठे थे। इनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं। सभी की कापी को जब्त कर सील कर दिया गया है।

Uttarakhand board exam haridwar Eight Munna Bhais caught admit cards fake photos four girls

पुलिस जांच के बाद इस प्रकरण में कार्रवाई की बात कह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी। शक होने पर केंद्र निरीक्षक ने कुछ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की तो मामला पकड़ में आया। पता चला कि सावित्री शिक्षा सदन इंटर कालेज से व्यक्तिगत फार्म भरने वाले आठ परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी। इसके बाद सभी की उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली गई और इसे सील कर गोपनीय विभाग भेज दिया गया।

विभाग की ओर से सभी आठ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर परीक्षा देने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेंगी। मामला सामने आने के बाद बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने वाले संगठित गिरोह को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

सचल दल ने हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के दौरान आठ नकलचियों को पकड़कर कार्रवाई की है। बताया गया कि छात्रों को जो प्रवेश पत्र जारी हुए उनमें फोटो भी अलग थी और मोहर लगी हुई थी। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो छात्रों ने बताया कि वो अन्य छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे हैं। स्कूल से ​पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 8 छात्रों को हिरासत में लिया। जिसके बाद पूछताछ जारी है। सभी बच्चे रेगुलर नहीं थे। सभी प्राइवेट परीक्षार्थी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+