चुनाव में भितरघात करने वालों से सख्ती से निपटेगी भाजपा, पहले मिशन चंपावत में जुटी पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने की समीक्षा

देहरादून, 25 अप्रैल। सत्ता में आने के बाद भी भाजपा में भितरघात का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 23 सीटों पर हुई हार के कारणों में चर्चा की तो हारे हुए प्रत्याशियों ने खुलकर भितरघात का मुद्दा उठाया। सूत्रों का दावा है कि इसमें संगठन के दो बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद एक बार फिर अब भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लेकिन पार्टी अभी उपचुनाव पर फोकस कर रही है। ऐसे में फिलहाल कार्रवाई को टाला जा सकता है।

uttarakhand BJP will deal strictly with the violators in the election, the party engaged in the first mission Champawat

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रत्याशियों से किया वन टू वन
उत्तराखंड में भाजपा अब मिशन चंपावत में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के देहरादून प्रवास के दौरान उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। इससे पहले बीएल संतोष ने भाजपा के हारे हुए 23 प्रत्याशियों को वन टू वन संवाद के लिए बुलाया था। जिनमें से 19 प्रत्याशी बैठक में पहुंचे। पार्टी ने हार की समीक्षा के लिए पहले पदाधिकारियों से रिपोर्ट तैयार करवाई थी। जिसको अनुशासन समिति को भेजा गया है। राष्ट्रीय महामंत्री ने इन सीटों पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार कर फोकस करने को कहा है। जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव हार गए थे। इन प्रत्याशियों ने संगठन महामंत्री के सामने भी भितरघात का आरोप लगाया है। जिसके बाद कार्रवाई की मांग की गई है। पार्टी इस समय मिशन 2024 को लेकर पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। साथ ही हर कमजोर कड़ी पर नजर रख रही है। भाजपा संगठन ऐसे सभी पदाधिकारियों को चिह्रिन करने के साथ ही अपने सभी मजबूत पक्ष को भी तैयार करने में जुटी है। ऐसे में पार्टी ने हारी हुई 23 सीटों पर समीक्षा की है। जिससे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में ये संदेश जाए कि जिन सीट पर वे कमजोर हैं, उस​को मजबूत करने के लिए पार्टी गंभीर है। साथ ही जिन्होंने चुनाव में पार्टी को हराने का काम किया है। उन पर कार्रवाई की जाए। ये रणनीति भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने रविवार को पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चम्पावत उपचुनाव को लेकर चर्चा की। बीएल संतोष ने निर्देश दिए कि यहां से बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा प्रभारी को चम्पावत का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव अभियान संचालित होगा। उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को जिले के प्रभारी मंत्री का दायित्व दिया गया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को चुनाव प्रभारी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ मिशन-2024 पर भी चर्चा की। साथ ही इसके लिए अभी से जुट जाने पर जोर दिया। इसके अलावा पार्टी की जिला इकाइयों के पुनर्गठन के बारे में भी जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+