1 जुलाई तक भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए चुनाव की प्रक्रिया और कौन-कौन रेस में
उत्तराखंड भाजपा को एक जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन की घोषणा कर दी है। पार्टी राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों का भी चुनाव करेगी। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी बनाया है।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। जो शीघ्र चुनाव प्रक्रिया की तिथियों निर्धारित होंगी और 1 जुलाई तक नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास जानकारी दी कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में भी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की है। जिसमें केंद्रीय मंत्री और ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद हर्ष मल्होत्रा को यह जिम्मेदारी दी गयी है।
चूंकि अब तक प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। लिहाजा दिल्ली से आने वाले केंद्रीय चुनाव अधिकारी मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्धारित 8 सदस्यों के नामों की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि केंदीय चुनाव अधिकारी की सहमति से शीघ्र अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एवं अन्य तमाम प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा की जाएगी। संभवतः1 जुलाई तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। उसी दिन चुनाव में प्रतिभाग करने वाले मतदाताओं के नामों की सूची भी प्रदेश पार्टी कार्यालय में चस्पा हो जाएगी। फिर 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया होगी और एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसका विधिवत रूप से कार्यक्रम जल्द जारी होगा।
भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रिपीट करने की संभावना कम ही मानी जा रही है। अब तक भाजपा के रिकॉर्ड के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल क्षेत्र के ब्राह्मण चेहरे को ही सौंपी जानी तय है। वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली, विधायक बृजभूषण गैरोला और दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला शामिल हैं। दसके अलावा महिलाओं में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का नाम भी लिया जा रहा है। एक से दो दिनों में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications