उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, उत्तरकाशी में घर की दीवार गिरने से पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे,चार लोग मलबे में दबे
मानसून आने से पहले ही हादसों का क्रम शुरू हो गया है। उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तरकाशी में एक घर की दीवार गिरने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। जिसमें पति पत्नी समेत दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
प्रशासन और एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य चलाया। इस बीच चारों की मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। करीब दो बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। इसमें मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन बीते दिनों में हुई बारिश की वजह को भी इसका कारण माना जा रहा है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोरा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी की घटना है।
पुलिस की ओर से मकान गिरने की सूचना मिली। ग्राम मोरा, मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications