Uttarakashi news बारिश थमी, मुश्किलें नहीं हुई कम, भूस्खलन जोन बंद होने पर गर्भवती महिला को ऐसे कराया पार
Uttarakashi news उत्तराखंड में मानसून की बारिश की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम साफ होने के बाद भी डेंजर जोन में भूस्खलन हो रहा है। जो कि लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए है। इस बीच लोगों के लिए कई चुनौतियां है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी से सामने आया है।
यहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय नालूपानी भूस्खलन जोन बंद पड़ा हुआ था। जिसे पार करने के लिए पुलिस ने स्ट्रेचर की मदद से ही गर्भवती महिला को सुरक्षित पार कराया और आगे अस्पताल के लिए रवाना किया। लेकिन ये काम इतना रिस्क का था, कि सबकी नजरें टिकी हुई रहीं। जैसे ही गर्भवती को डेजर जोन से पार कराया सबने राहत की सांस ली।

उत्तरकाशी की यातायात पुलिस ने जोखिम के साथ एक गर्भवती महिला को नालूपानी भूस्खलन जोन वाले हिस्से से स्ट्रेचर पार कराव कर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री हाईवे नालूपानी पास बुधवार दोपहर 1 बजे से बंद है। यहां लगातार पहाड़ी से भूस्खलन जारी रहने के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कते आ रही है।
हाईवे बंद होने के दौरान एक गर्भवती महिला नालूपानी के पास पहुंची,लेकिन हाईवे बंद था। मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक संजय रौंथाण व उनकी टीम ने तत्परता दिखाकर गर्भवती महिला को जोखिम के साथ भूस्खलन जोन वाले हिस्सा से स्ट्रेचर पार करवाया। इसके बाद दूसरे वाहन से गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया।
नालूपानी के समीप मौसम साफ होने के बावजूद लगातार भूस्खलन हो रहा है। बीते मंगलवार को भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे पर 24 घंटे बाद आवाजाही सुचारू हुई थी। बुधवार सुबह फिर वहां पर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई। हालांकि बीआरओ की मशीनें दोनों ओर से मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य कर रही है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क खोलने में पूरा दिन बीत गया और आखिरकार देर शाम को हाईवे पर आवाजाही सुचारू हो पाई।
इस बीच बुधवार दोपहर को चिन्यालीसौड़ निवासी गर्भवती महिला काजल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नालूपानी के पास सड़क बंद होने के कारण वहां पर फंस गए। उनकी समस्या को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात यातायात निरीक्षक संजय रौथाण, हेड कांस्टेबल अशोक जुयाल, कांस्टेबल राजेश उनियाल ने भूस्खलन जोन के बीच स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला को पार करवाया। उसके बाद यातायात पुलिस ने देवीधार तक गर्भवती और उसके परिजनों को अपने वाहन से पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications