योगी आदित्यनाथ 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर, इस खास मौके पर करेंगे शिरकत
अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे योगी
देहरादून, 27 अप्रैल। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जानकारी दी है।

यमकेश्वर में डिग्री कॉलेज में गुरु की प्रतिमा का अनावरण
बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। कोरोना संक्रमण को लेकर मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच दोगुनी की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि चारधाम रुट पर स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रहेंगी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर धन सिंह रावत ने बताया कि यमकेश्वर में डिग्री कॉलेज में अपने गुरु की प्रतिमा का अनावरण वह करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications