'यूपी में कहीं सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई, सड़कें आवाजाही के लिए बनी हैं', उत्तराखंड में बोले सीएम योगी

पौड़ी, 03 मई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने एक सभा को संबोधित करते हुए ईद की नमाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। सभी की आस्था का सम्मान है, लेकिन इसके लिए दूसरे को परेशानी हो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

up cm yogi adityanath statement on namaz and loudspeakers in uttar pradesh

'जो संवाद से नहीं मानेगा, उसके लिए कानून का सहारा लिया जाएगा'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा संवाद से किया जा रहा है और जो संवाद से नहीं मानेगा उसके लिए कानून का सहारा लिया जाएगा। योगी ने आगे कहा, यूपी को लेकर कभी लोग कहते थे कि यह सुधर नहीं सकता। लोगों ने मान लिया था कि यहां कभी दंगे समाप्त नहीं होंगे, यहां गुंडागर्दी समाप्त नहीं होगी। यह कभी विकास नहीं कर सकता है। आज विकास की दौड़ में यूपी अग्रणी राज्य है। गुंडागर्दी नहीं है।

सीएम ने कहा - यूपी में कहीं सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई

सीएम ने कहा, ''मैं आज लखनऊ से लगभग एक बजे चला हूं। मुझे कहा गया था कि पवित्र गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं तो वहां का दर्शन, मेरी इच्छी भी थी। आज अक्षय तृतीय है और भगवान परशुराम की जयंती भी है। लेकिन आज ईद भी थी। कहीं कोई उपद्रव ना हो इसके लिए मैं खुद 1 बजे तक लखनऊ में रहा। 25 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश, लेकिन यहां कहीं सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। सड़कें हमारी आवाजाही के लिए बनी हैं।'' सीएम योगी ने उत्तराखंड की बात करते हुए कहा कि यहां जितनी अच्छी शिक्षा है। जितनी संभावनाएं हैं, उन संभावनाओं को हमें आगे बढ़ाना होगा। यहां का युवा जहां कहीं भी जाएगा, वह अपनी प्रतिभा का लोहा ज़रूर मनवाएगा। हम लोगों ने भी यहीं पर पढ़ा और जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+