UP CM Yogi Adityanath का उत्तराखंड अपने पैतृक गांव पंचूर आने का कार्यक्रम, जानिए क्यों हो सकता है खास

UP CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि शुक्रवार 6 फरवरी को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल के अपने पैतृक गांव पंचूर के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह अपने गांव पंचूर पहुंचकर एक निजी समारोह में शामिल होंगे। साथ ही क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

UP CM Yogi Adityanath is scheduled to visit his ancestral village Panchur in Uttarakhand why special

बताया जा रहा है कि सीएम योगी जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसी विद्यालय में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन के लोग इस कार्यक्रम से उत्साहित हैं। जिस स्कूल में योगी ने पढ़ाई की वहीं योगी की मौजूदगी को खास माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी समय-समय पर अपने गांव पहुंचकर विभिन्न धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। बीते फरवरी 2025 में योगी आदित्यानाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पंचूर गांव पहुंचे थे। इस दौरान योगी ने गांव में रुककर लोगों से उनका हालचाल जाना था।

साथ ही कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया। योगी आदित्यनाथ ने बारात का भी स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शिरकत करने के लिए प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे। इस दौरे में योगी ने गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ भी किया। इसके बाद भी योगी अपनी मां और बहन से मुलाकात करने उत्तराखंड दौरे पर आ चुके हैं। यूपी के सीएम बनने के बाद से योगी अपने पैतृक गांव में अपनी मां से मुलाकात करने भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+